---Advertisement---

झारखंड के सीएम हेमंत और कांग्रेस ने बांट दिए अपने कोटे के मंत्रियों के विभाग !

On: December 6, 2024 6:49 AM
---Advertisement---

रांची: फिर से एक बार झारखंड के गठबंधन सरकार के मुखिया के रूप में हेमंत सोरेन चुने गए हैं और उन्होंने 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री की शपथ भी ली है इसके अलावा कांग्रेसी विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है लेकिन सीएम हेमंत ने अब तक मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं किया है जबकि कांग्रेस ने अपने विधायकों के मंत्रियों के विभागों की घोषणा कर दी है जो की चर्चा में है जबकि इसका पावर CM को होता है।जिसे गठबंधन में हेमंत की परीक्षा मानी जा रही है अब देखना है कि कांग्रेस के द्वारा विधायकों को जो मंत्रालय दिए गए हैं उस पर सीएम हेमंत की हरी झंडी होती है या सीएम हेमंत सोरेन अपने से मंत्रियों के विभागों का बंटवारा करते हैं।

देखना है कि कांग्रेस के द्वारा हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के सदस्‍यों ने 5 दिसंबर को शपथ ली। इसमें

बता दे कि कांग्रेस कोटे से राधाकृष्ण किशोर दीपिका पांडेय, इरफान अंसारी और शिल्पी नेहा तिर्की ने शपथ ली।

देख कांग्रेस के द्वारा अपने पास रखे गए मंत्रालय की लिस्ट


अब मंत्रियों के बीच विभागों का सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा आधिकारिक रूप से बंटवारा होना है।

जानकारों के मुताबिक विभाग बांटने की पूरा अधिकार मुख्‍यमंत्री के पास होता है। हालांकि कांग्रेस ने हेमंत सोरेन से पहले ही अपने कोटे के मंत्रियों के विभाग बांट दिए हैं। विभाग का बंटवारा कर इसकी सूचना मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को दे दी है।कांग्रेस के मंत्रियों के बीच विभाग के बंटवारे के साथ ही मुख्‍यमंत्री हेमंत सेारेन की परीक्षा शुरू हो गई है। बताया जाता है कि इनमें से कई विभाग वह कांग्रेस को नहीं देना चाहते हैं। हालांकि विधिवत विभाग के बंटवारे की अधिसूचना जारी होने पर सारा मामला साफ हो जाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now