संत माईकल 10+2 स्कूल,मुरी में मनाया गया वार्षिक महोत्सव

On: December 9, 2024 3:29 AM

---Advertisement---
सिल्ली: – संत माईकल 10+2 स्कूल,मुरी में 21 वीं वार्षिक महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ उपस्थित थे साथ ही विशेष अतिथि के रूप में डॉ सपन कुमार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मुरी शाखा के प्रबंधक श्री दिनेश कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में संत माईकल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगा रहा है। सभी छात्र- छात्राएं शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षा के प्रति सदैव समर्पित होते हुए मन लगाकर पढ़ें। जिससे विद्यालय एवं क्षेत्र तथा अपने माता पिता के साथ जनपद का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय में सी. बी. एस. ई. बोर्ड परीक्षा -2024 के स्कूल टॉपर को मोमेंटो देकर मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक श्री राकेश कुमार ने मुख्य अतिथि को उनकी उपस्थिति के लिए उनको धन्यवाद दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को विश्वस्तरीय एजुकेशन देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रोजेक्ट सहित अन्य उपकरण के माध्यम से उनकी पढ़ाई कराई जा रही है। यही कारण है कि तेजी से इन बच्चों में सुधार हो रहा है। कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं ने अपने कला के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मंच का संचालन मनीषा सिंह एवं सोमांशी तिवारी ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य श्री सी.एल. प्रजापति ने किया।
कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों का स्वागत स्कूली छात्राओं ने फूलमाला एवं तिलक लगाकर किया। अतिथियों को संस्कृति नृत्य एवं ढोलक के थाप से मंच तक पहुंचाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रूपेश कुमार उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाएं वि. वेंकट राव,किशोर कुमार ,अनुराग कुमार, अभिरूप दत्ता,अजय चिक बड़ाइक,रमेश गोराई, सुशील कुमार, सीमा झा,प्रीति नंदा,श्वेता रेजिस भेंगरा,हनी कश्यप एवं सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।