---Advertisement---

बेटियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं : संजय सेठ

On: December 14, 2024 1:23 PM
---Advertisement---

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के एक स्कूल की छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की है। श्री सेठ ने कहा मनचलों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है, प्रशासन कब जागेगी। राजधानी के लिए इससे शर्मनाक और घृणित कुछ और नहीं हो सकता। यह पूरी व्यवस्था के लिए चुनौती है। रांची में पूरे झारखंड की बेटियां भी पढ़ाई और रोजगार के लिए आती हैं। आज इनकी सुरक्षा को लेकर हर अभिभावक चिंतित हैं। रांची पुलिस इन क्षेत्रों की गश्त और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। प्रशासन स्कूल कॉलेज के पास पुलिस ग्रस्त तेज हो। गश्ती पुलिस सिर्फ चौक चौराहा पर खड़ा होकर अपनी ड्यूटी पूरी न करें। प्रशासन सिर्फ बैठकर खाना पूर्ति करने में लगा है और बेटियां राह चलते शर्मसार होती हैं। कहां है शक्ति कमांडो, सब हवा हवाई अधिकारियों के निर्देश का भी पालन नहीं हो पा रहा है यह कैसी व्यवस्था है। राजधानी में ऐसी हरकत करने वाले की 24 घंटे में गिरफ्तारी के साथ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। बेटियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झारखंड पुलिस ऐसे सभी क्षेत्रों को चिन्हित कर, बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह