---Advertisement---

सिल्ली प्रखंड में कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को साइकिल वितरण किया गया

On: December 22, 2024 3:26 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड मुख्यालय में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा 308 साइकिलो का वितरण किया गया। साइकिल का वितरण बड़ामुरी विद्यालय, सिल्ली बोर्ड विद्यालय,टुटकी विद्यालय, पिस्का विद्यालय, लोटा विद्यालय एवं लुपुंग कन्या विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच किया गया। साइकिल वितरण का कार्यक्रम रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष बिना चौधरी, जिला परिषद सदस्य (पूर्वी) लक्ष्मी देवी, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक, उप प्रमुख आरती देवी की उपस्थिति में किया गया। मौके पर सिल्ली प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि आठ स्कूलों के बीच साइकिल का वितरण किया गया ताकि बच्चों को स्कूल आने-जाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। इस मौके पर अंचल अधिकारी अरुणिमा एक्का, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार, बांसारुली पंचायत के मुखिया लालू राम उरांव, मुरी पश्चिमी की मुखिया शीला देवी, सोमरा मांझी,शर्मिला कुमारी,पंचायत समिति सदस्य अरविंद कुमार, ज्योति,जिप प्रतिनिधि अखिल महतो इत्यादि उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now