---Advertisement---

UP के शिक्षा और राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, महाकुंभ में सम्मिलित होने का दिया निमंत्रण

On: December 24, 2024 2:57 PM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा (कैबिनेट) मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं कारागार (राज्यमंत्री) सुरेश राही ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं आस्था के प्रतीक “प्रयागराज महाकुम्भ 2025” में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंतसोरेन को मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं सुरेश राही ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उनका आमंत्रण, पवित्र गंगाजल एवं महाकुम्भ का प्रतीक चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री को “महाकुम्भ 2025” में पधारने के लिए आमंत्रित किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा (कैबिनेट) मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं कारागार (राज्यमंत्री) सुरेश राही को सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now