---Advertisement---

गढ़वा: प्रखंड सभागार में सुशासन सप्ताह को लेकर बैठक का आयोजन

On: December 24, 2024 3:14 PM
---Advertisement---

गढ़वा: 24 दिसम्बर दिन मंगलवार को प्रखंड सभागार गढ़वा में सुशासन सप्ताह को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण के द्वारा प्रखंड कर्मियों को बताया गया की पूरे एक सप्ताह तक प्रखंड में सुशासन सप्ताह से संबंधित कार्यक्रम चल रहा है। अतः इस दौरान सभी पदाधिकारी व कर्मचारी आमजनों से प्राप्त शिकायतों व आवेदन का निष्पादन तत्परता से करना सुनिश्चित करेंगे। इसी क्रम में एक मामले से सम्बंधित प्रखंड को आवेदन प्राप्त हुई। सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत संग्रहेखुर्द के अबुआ आवास के लाभुक रणधीर कुमार भारती द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर अबूआ आवास निर्माण कार्य में बाधा डालने की शिकायत की गई।

उन्होंने बताया कि उनके अपने ही परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा मारपीट किया जा रहा है तथा निर्माणाधीन अबूआ आवास को तोड़फोड़ किया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उक्त मामले के निष्पादन हेतु इस आशय की सूचना सदर थाने को दी। तत्पश्चात् थाने द्वारा समस्या का निराकरण करने हेतु समुचित कार्रवाई करने की दिशा में कार्य प्रारम्भ किया गया।

उक्त बैठक में प्रधान सहायक राजीव दुबे, नाज़िर विवेक गौतम, बीपीओ मनरेगा सरिता कुमारी, कनीय अभियंता प्रदीप रजक, प्रखंड समन्वयक पंचायती राज शिखा कुमारी, प्रखंड समन्वयक आवास सुमित पाठक, सहायक अभियंता देवनाथ गौतम, कनीय अभियंता अरुण देव सिंह, दीपक सोनी, लेखा सहायक खुशबू कुमारी, पंचायत सचिव चन्द्रदेव तिवारी, विनोद गुप्ता, विकास चौबे, राजेश कुमार, रंजन दुबे, परमानंद राम एवं सभी पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now