---Advertisement---

जमशेदपुर: नारी सशक्तिकरण एवं युवा जागरण शिविर का होगा आयोजन

On: December 25, 2024 3:34 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा, जमशेदपुर में 27 से 29 दिसंबर 2024 की तिथियां में तीन दिवसीय नारी सशक्तिकरण एवं युवा जागरण शिविर का आयोजन होने जा रहा है।


यह आयोजन युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में प्रज्ञा महिला मंडल एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झारखंड द्वारा  आयोजित होगा। जिसमें नारी शक्ति के उत्थान एवं युवा शक्ति के मिशन के प्रयत्नों और कार्यक्रमों पर विशेष रूप से गहन मंथन होगा एवं व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस शिविर में भाग लेने हेतु झारखंड प्रांत के सभी 24 जिलों के  नारी शक्ति एवं युवा शक्ति का अवाहन किया गया है।

इस विशेष अवसर पर मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से परम आदरणीय बहन श्रीमती शेफाली पण्ड्या बहन जी का आगमन हो रहा है। साथ ही जमशेदपुरवासियों के लिए 24 हजार दीपकों से सुशोभित विराट दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया जा रहा है। 28 दिसंबर संध्या 4:00 बजे से आयोजित दीप महायज्ञ का कार्यक्रम  विशेष आकर्षण का केंद्र होगा जिसमें संपूर्ण जमशेदपुर वासियों को विशेष आमंत्रण है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी

जमशेदपुर:रशीद कटा,11 साल बाद भी नहीं मिला पानी,बागबेड़ा की महिलाओं का फूटा गुस्सा,डीसी ऑफिस का घेराव

टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीसीई डिवीजन का रक्तदान शिविर आयोजित