---Advertisement---

सोनारी में अपने सहयोगियों के साथ यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया : सुधीर कुमार पप्पू

On: December 25, 2024 3:39 PM
---Advertisement---


जमशेदपुर: 24 दिसंबर 2024 की रात में जमशेदपुर न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने अपने आवासीय कार्यालय पर अपने सुपुत्री सुधिप्रिया,सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों और समाज के प्रति जागरूक लोगों के साथ मिलकर क्रिसमस का केक काट कर यीशु मसीह के जन्मदिन को हर्ष उल्लास  के साथ मनाया।

क्रिसमस डे का पर्व ईसाई धर्म के संस्थापक प्रभु यीशु के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि यीशु मसीह का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था। हालांकि बाइबल में यीशु मसीह के जन्म की सटीक तारीख का उल्लेख नहीं मिलता, लेकिन चौथी शताब्दी में रोम के सम्राट कॉन्सटेंटाइन ने 25 दिसंबर को क्रिसमस के रूप में आधिकारिक मान्यता दिया था।प्राचीन रोम में 17 से 23 दिसंबर के बीच सैटर्नलिया नाम का एक मुख्य पर्व मनाया जाता था,जो सूर्य देवता को समर्पित माना जाता था।यीशु मसीह के जन्म को प्रकाश और नई शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। तभी से ही ईसाई धर्म के लोग पूरे विश्व मे 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाते चले आ रहे है।

आज इस  कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिभावक स्वरूप बड़े भैया टीनू दुबे, बड़े भैया अरुण सिंह,सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी,बंटी शर्मा,राजू सिन्हा,अशोक सिंह,सर्वेश कुमार,हरिदास,राधे,सतीश शर्मा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

सुधीर कुमार पप्पू ने समस्त देशवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना के लिये यीशु मसीह से प्रार्थना किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन

जमशेदपुर: सोनारी में कांग्रेस ने आम जनता के लिए ठंडा शरबत एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की

मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने Tata Steel के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात

जमशेदपुर:कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का पंचम दिवस संपन्न,”यज्ञ रक्षा एवं अहिल्या उद्धार” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु