---Advertisement---

झारखंड NHM में होगी 6951 नियुक्ति, जल्द निकलेगा विज्ञापन

On: December 26, 2024 9:24 AM
---Advertisement---

विजय बाबा

Ranchi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अधीन विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर झारखंड में रिक्त पड़े 6951 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसे लेकर झारखंड एनएचएम की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। मिशन के जिला स्तरीय और राज्यस्तरीय कुल पदों में करीब 42 प्रतिशत पद रिक्त पड़े हुए हैं। स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सही तरीके से संचालन के लिए इन पदों को भरने की तैयारी है। इसके लिए विज्ञापन शीघ्र जारी करने का आदेश दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने समीक्षा में मानव संसाधन की कमी पाई थी। इसके बाद उनके निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक अबू इमरान ने एनएचएम के सभी कार्यक्रम पदाधिकारी और सभी कोषांग प्रभारियों को पत्र जारी किया है। साथ ही राज्य स्तर से प्राप्त मानव संसाधन की सूची भी भेजी है। अभियान निदेशक ने निर्देश दिया है कि सभी कार्यक्रमों के तहत प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर मानव संसाधन की जांच कर डेटा एकत्रित करें और उसे एचआर सेल को उपलब्ध कराएं। साथ ही एनएचएम के प्रशासी पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे सभी कोषांगों से रिक्तयों का ब्योरा प्राप्त कर यथाशीघ्र विज्ञापन प्रकाशित करने की प्रक्रिया शुरू करें।

स्वीकृत 16655 पदों में 9704 कर्मी ही कार्यरत

टाइम्स न्यूज रांची। एनएचएम के अधीन झारखंड में 16655 पद स्वीकृत हैं, लेकिन राज्य से लेकर प्रखंड स्तर तक विभिन्न पदों पर महज 9704 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। लगभग 42 प्रतिशत यानी 6951 पद खाली पड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने बीते माह एनएचएम, झारखंड के अधीन संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की थी। इसमें पता चला कि प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक में मानव संसाधन की भारी कमी है। इससे स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में कठिनाई हो रही है। ऐसे में प्रधान सचिव के निर्देश पर इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इन पदों पर नियुक्ति को लेकर जल्द ही विज्ञापन प्रकाशित की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न