---Advertisement---

गढ़वा: पुलिस ने 2 लूटकांड का किया खुलासा, 9 अपराधी गिरफ्तार

On: December 26, 2024 12:06 PM
---Advertisement---

गढ़वा: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे के दिशा निर्देश में गढ़वा थाना क्षेत्र में दो बड़ी लूटकांड का खुलासा किया गया है। पहली घटना 20-21 दिसंबर 2024 की रात रंका रोड पर हुई थी, जहां अपराधियों ने ट्रेलर (रजि. संख्या BR06GG2577) लूट लिया। दूसरी घटना 26-27 अगस्त 2024 को रेहला रोड पर हुई थी, जिसमें टाली को लूटा गया था।

दोनों घटनाओं के उद्भेदन के लिए विशेष टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटे गए ट्रेलर, इंजन, और अन्य सामान बरामद किया। अपराधियों के कब्जे से बलेनो और स्विफ्ट डिजायर कार, 8 मोबाइल और अन्य सामान जब्त किए गए।

पुलिस ने कुल 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनमें तैकीर आलम, पंकज यादव, निशार अंसारी, इम्माम अंसारी, फ़िरदौस अंसारी, सदरे आलम, अलताफ अंसारी, बुटू यादव और शत्रुघ्न चौरसिया शामिल हैं।

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ट्रेलर को बाजार मूल्य से बहुत कम कीमत पर बेचता था। दोनों घटनाओं में अशोका लीलैंड इंजन का इस्तेमाल हुआ, जो गिरफ्तार अपराधी बुटू यादव का था। गिरोह ने पहचान छिपाने के लिए ट्रेलरों को पेंट भी किया था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now