---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड में 28 और 29 को इन जिलों में बारिश की संभावना, मौसम साफ होते ही बढ़ेगी ठंड और ठिठुरन

On: December 26, 2024 4:24 PM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 दिसंबर को सुबह हल्के दर्जे का धुंध और कोहरा छाया रहेगा. इससे ठंड में और भी बढ़ोतरी होगी.

मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई गई है. 28 को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, गुमला और सिमडेगा में बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं 29 दिसंबर को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में बारिश की संभावना जताई गई है। इन दो दिनों के दौरान रांची और आसपास के जिलों में भी बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हो सकती है।

बारिश छूटने के बाद ठंड और ठिठुरन में वृद्धि होगी। राज्य में 30 के बाद मौसम साफ होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित

झारखंड:SC के निर्देशों का उल्लंघन, सरकार ने की सूचना आयुक्तों का चयन,CBI या ED से जांच व संपत्ति सार्वजनिक करने की मांग

ये बात हजम नहीं हुई यार!गुरु घर का देनदार गुरचरण सिंह बिल्ला बतौर संयोजक चुनाव कराने का प्रभार!