---Advertisement---

13 लाख की लूट व फायरिंग मामला : आईजी-डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, पुलिस पदाधिकारियों को कांड का जल्द खुलासा करने का निर्देश

On: December 31, 2024 4:29 PM
---Advertisement---

रांची: पंडरा में सोमवार को 13 लाख की लूट और होटल मैनेजर पर फायरिंग मामले का आईजी अखिलेश कुमार झा व डीआईजी अनूप बिरथरे ने खुद से जायजा लिया है। इस दौरान आईजी ने घटनास्थल का दौरा किया। मामले की विस्तार से जानकारी ली और पुलिस पदाधिकारियों को इस कांड का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया है।

इसके बाद आईजी अखिलेश कुमार झा मेडिका अस्पताल पहुंचे। यहां इलाजरत घायल सुमित कुमार से भी मुलाकात की। घटना को लेकर विस्तार से बातचीत की। इसके बाद श्री झा ने सुमित कुमार की बहादुरी को भी सराहा।

बता दें कि सोमवार को रांची-पंडरा के ओटीसी ग्राउंड के पास दोपहर करीब 12:30 बजे तीन अपराधियों ने आशीर्वाद आटा (आईटीसी कंपनी का फ्रेंचाइजी) के मैनेजर सुमित कुमार गुप्ता से 13 लाख रुपये लूट लिये थे। वहीं, भागते समय लोटस होटल के मैनेजर सुमित कुमार को पकड़ने की कोशिश की, और इस दौरान उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली सुमित कुमार के पेट में लगी, जबकि दूसरी गोली उनकी बांह में लगी है। उन्हें गंभीर हालत में मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल खतरे में है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now