---Advertisement---

गढ़वा: उपायुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

On: January 4, 2025 11:23 AM
---Advertisement---

गढ़वा: शहर में टंडवा के सभी पूजा समितियों, अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को प्रस्तुत किया। सभी पूजा समिति ने यह बताया कि टंडवा दानरो नदी पुल पर दोनों साइड लोहे का हाइट गैज (ब्रेकेटिंग) लगाया जा रहा है यह आम जनमानस के हित के लिए है। लेकिन पूजा त्यौहार जैसे रामनवमी पूजा, दशहरा पूजा एवं मोहर्रम में इसी रास्ते से होते हुए गढ़वा शहर में प्रवेश करते हैं। जिमसें दुर्गा पूजा में प्रतिमा का विषर्जन रामनवमी में विशाल रथ भृमण तथा मोहर्रम में ताजिया भ्रमण इसी रास्ते से होता है जो एक धार्मिक आस्था का विषय है।

समितियों ने बताया कि वह हाइट गैज को नट बोल्ट से फिट किया जाए जिससे त्यौहार में दो से तीन दिन पहले विभाग से अनुमति लेकर पूजा कमिटी उसे खोल सकें तथा त्योहार के बाद उसे फिर वापस वैसे लगा दें। उपायुक्त महोदय ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

साथ ही, प्रशासन ने यह अपील किया कि सभी पूजा अखाड़े मिलजुलकर शांति और भाईचारे के साथ त्योहारों का आयोजन करें। इस बैठक में जय माँ शेरावाली संघ के संयोजन दौलत सोनी अध्यक्ष सुनील कुमार जय भारत अखाड़ा के शुभम केशरी रंजीत कुमार जय माँ वैष्णो संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार रामनवमी पूजा समिति के राजू गुप्ता एवं अन्य पूजा के प्रमुख अखाड़ों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now