रांची: लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने कांके रोड स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस अवसर पर सांसद भगत ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सांसद भगत और उनके टीम के सदस्यों को नए साल की शुभकामनाएं दी। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने राज्य के विकास और आगामी योजनाओं पर चर्चा की। यह मुलाकात नए साल की शुरुआत के साथ ही सकारात्मक संदेश देने का प्रयास है, जिससे राज्य के लोगों के बीच एकता और सहयोग को बढ़ावा मिले।