---Advertisement---

केंद्रीय कोयला मंत्री ने रांची में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की रखी आधारशिला

On: January 11, 2025 4:51 AM
---Advertisement---

रांची: केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि झारखंड और पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए यह अस्पताल एक मील का पत्थर साबित होगा। केंद्र सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में आम जनता के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कोयला क्षेत्र के विकास और क्षेत्रीय सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मौका था राजधानी रांची के कांके स्थित रिनपास के समीप 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की आधारशिला रखने का। यह अस्पताल कार्डियोलॉजी, पल्मोनोलॉजी और न्यूरोलॉजी जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं से युक्त होगा। इस परियोजना का मकसद झारखंड और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि इस अस्पताल के पूर्ण हो जाने पर इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों करने की कोशिश करेंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न