---Advertisement---

रांची: ब्राउन शुगर के कारोबार का सरगना समेत 3 गिरफ्तार

On: January 11, 2025 5:04 AM
---Advertisement---

रांची: राजधानी रांची में नशे के सौदागरों पर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है।  विभिन्न थाना क्षेत्र से नशे के कारोबारी को दबोच कर सलाखों के पीछे भेज रही है। इसी कड़ी में ब्राउन शुगर का तस्कर कन्हैया को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो वह हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ाने लगा। अन्य लोगों से अपील करने लगा की नशे के कारोबार में मत आइए। यह बहुत गलत रास्ता है। मालूम हो कि कन्हैया समेत तीन ब्राउन शुगर तस्कर को सुखदेवनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करों के पास से 11.48 ग्राम ब्राउन शुगर,04 मोबाईल फोन,एक बाइक और 2300 रुपये नगद बरामद किया गया है।

बता दे कि रांची में नशे का कारोबार सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में फल फूल रहा है। तस्कर युवाओं को पैसे का लालच देकर ब्राउन शुगर की बिक्री कराते है। कई बार पुलिस ने कार्रवाई किया और तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा बावजूद यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन रांची पुलिस का साफ निर्देश है किसी भी कीमत पर ब्राउन शुगर या अन्य कोई मादक पदार्थ की बिक्री करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। कोतवाली डीएसपी के नेतृव में टीम लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!