---Advertisement---

हिंडालको ने मरीजों के बीच पोषण कीट एवं कंबल का किया वितरण

On: January 12, 2025 2:40 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड मुरी के द्वारा सिल्ली प्रखंड के सभी मरीजों के बीच पोषण किट एवं कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम में लगभग 120 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंडालको मुरी प्लांट के प्लांट हेड संदीप पाटिल उपस्थित रहे एवं उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी कंपनी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध एवं कटिबद्ध है। हम लोग हमेशा ऐसे कार्यों के जरिए अपने समुदाय के साथ जुड़ने का प्रयास करते हैं। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सिल्ली की अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का ने हिंडाल्को के सीएसआर विभाग के द्वारा किए गए प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कड़ाके की ठंड में हिंडाल्को द्वारा वितरित किए गए कंबल से सभी लोग काफी लाभान्वित होंगे।यह कदम सचमुच सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। वहीं सिल्ली अस्पताल की प्रभारी डॉक्टर प्रियंका सिन्हा ने हिंडालको द्वारा वितरित किए जा रहे पोषण किट की सराहना की और कहा कि यह कदम समुदाय के लोगों का स्वास्थ्य सुधार के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी। कार्यक्रम को प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक ने भी संबोधित किया। हिंडाल्को के एचआर हेड अरुण राय ने कहा कि हिंडालको हमेशा अपने सामुदायिक कार्यों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास करता है। कार्यक्रम में हिंडालको के सीएसआर हेड अनिल सिंह,आईआर हेड कुमार अभिषेक एवं भरत सिंह समेत अन्य प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित रहे साथ ही बंसारूली,लुपुंग,बिसरिया और पिस्का पंचायत के मुखियाओं ने भी हिंडाल्को के प्रति आभार व्यक्त किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल

नवयुवक काँवरिया संघ ने किया भोग वितरण कार्यक्रम, श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद