---Advertisement---

अयोध्या में राम मंदिर की वर्षगांठ पर आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम केसरिया प्रकाश से जगमगाया,7 बार हनुमान चालीसा पाठ,1000 लड्डू का वितरण

On: January 12, 2025 2:06 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज, 11 जनवरी, को शाम 6 बजे आंध्र भक्त श्री राम मंदिर, बिस्टुपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंदिर कमेटी और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर सात बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिससे मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात भक्तों के बीच 1000 लड्डुओं का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में आंध्र भक्त श्री राम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री बी. डी. गोपाल कृष्णा ,दुर्गा प्रसाद शर्मा, सी यच रमना, गंगा मोहन, बिजय कुमार, चंद्र शेखर राव,,वाई नागेश, अरविंद मूर्ति,और विश्व हिंदू परिषद के अजय कुमार गोपी राव सहित सैकड़ों गणमान्य भक्तगण उपस्थित थे। सभी भक्तों ने राम नाम का गगनभेदी जयघोष करते हुए भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए इस विशेष दिन को उत्साहपूर्वक मनाया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर