---Advertisement---

बिहार के मंत्री को फोन कर कहा लॉरेंस बिश्नोई बोल रहा हूं..! 30 लाख भेजो वरना बाबा सिद्दीकी जैसा,..!

On: January 15, 2025 2:07 AM
---Advertisement---

पटना: बीजेपी के मंत्री संतोष सिंह को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से कथित रूप से धमकी भरी फोन आई है जिसमें कहा गया है कि 30 लख रुपए ट्रांसफर करो वरना बाबा सिद्दीकी जैसा हाल कर देंगे।

इस पूरे मामले में मंत्री संतोष सिंह ने मंगलवार (14 जनवरी, 2025) को बताया कि उन्होंने इस संबंध में बिहार के डीजीपी से शिकायत की है. डीजीपी को सारी बात बताई है. उसका (फोन करने वाले का) मोबाइल नंबर भी उन्होंने दिया है. जांच चल रही है कि रियल फैक्ट क्या है. क्या सही में लॉरेंस बिश्नोई ही है कि क्या है.

‘बाबा सिद्दीकी की जिस तरह…’

संतोष सिंह ने कहा, “फोन करने वाले ने कहा कि मैं लॉरेंस बिश्नोई बोल रहा हूं. 30 लाख रुपया दे दो. मैंने फोन काट दिया. फिर मैसेज किया कि बाबा सिद्दीकी की जिस तरह हत्या हुई है, 24 घंटे के अंदर अगर 30 लाख नहीं भिजवाओगे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. फिर उसने मैसेज किया तो हमने कहा कि आ जाओ हम नियोजन भवन में बैठे हैं. पैसा लेने के लिए आ जाओ दे देंगे. फिर कहा कि हम आदमी भेज रहे हैं. फिर फोन किया तो मैंने नहीं उठाया. तीसरी बार भी फोन किया तो मैंने नहीं उठाया. फिर मैसेज किया कि आदमी भेज रहा हूं. गाड़ी का नंबर तुम्हारा 0011 है. और पैसा दे दो. बात मान लो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो.”

बता दें कि संतोष सिंह बिहार सरकार में श्रम मंत्री हैं. बाबा सिद्दीकी की बात की जाए तो पिछले साल (2024) 12 अक्टूबर को उनकी मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जांच में यह बात सामने आई थी कि शूटर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे. अब देखना होगा कि इस जांच के बाद मामला क्या कुछ निकलकर आता है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने