

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने समय पर जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर राज्य सरकार पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। मंगलवार को डोमचांच के एक जलमीनार के मामले में एकेजी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा। सरकार की ओर से विभाग से मंतव्य लेने के लिए समय देने का आग्रह किया गया। इस पर अदालत ने सरकार पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगा दिया। जुर्माना की राशि दो सप्ताह में हाईकोर्ट के लीगल सर्विस कमेटी के पास जमा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कहा यदि राशि का भुगतान कर दिया जाता है, तो सरकार को समय प्रदान किया जायेगा।
संबंधित समाचार
Satish Sinha
November 5, 2026



