गढ़वा

गढ़वा: बाबूलाल मरांडी ने भाजपा जिला कार्यालय का किया उद्घाटन

गढ़वा: भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने विधिवत पूजा अर्चना कर एवं फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने प्रथम मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को चांदी का मुकुट पहनाकर अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ के साथ भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा जिला कार्यालय कार्यकर्ता के संघर्ष का परिणाम है भाजपा कार्यकर्ता धूप छांव हर परिस्थिति में संगठन को मजबूत करने में लगे रहते हैं इसलिए संगठन कार्य में कार्यालय का बड़ा भूमिका है। अपना कार्यालय बन जाने से भाजपा संगठन और मजबूत होगा।

भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक कर संगठन को मजबूत किया है कार्यकर्ताओं का परिश्रम के बदौलत भव्य कार्यालय बन पाया है इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अच्छे बुरे हर तरह के मौसम में तन-मन धन से पार्टी के लिए लगे रहते हैं उसी का परिणाम है कि अपना कार्यालय बन कर खड़ा है।

पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा कार्यालय होना सौभाग्य की बात है। यह ऐतिहासिक क्षण है कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता के दम पर ही इतना बड़ा कार्यालय बन पाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद घुरण राम भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय विकास प्रितम प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा रघुराज पाण्डेय ओमप्रकाश केशरी सुरज गुप्ता ईश्वर सागर चंद्रवंशी भाजयुमो पुर्व प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी विवेकानंद तिवारी अरविंद तुफानी विजय केशरी रितेश चौबे विकास स्वदेशी डॉ लाल मोहन मुरारी यादव मधुलता कुमारी राजीव रंजन तिवारी संजय ठाकुर धनंजय गौड़ विनय चंद्रवंशी लक्ष्मन राम मनीष गुप्ता रामशीष तिवारी नसरुद्दीन अंसारी अनीता गुप्ता उदय कुशवाहा पार्वती सिंह उमेश कश्यप बलजीत सोनी रुपु महतो विकास तिवारी मनोज जायसवाल बलराम यादव कंचन पाण्डेय शोभा जायसवाल सहित अन्य हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *