रांची

रांची: नकली नोट देकर लोगों को ठगने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार

ख़बर को शेयर करें

रांची: रांची पुलिस ने नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अरगोड़ा थाना क्षेत्र में नकली नोट खपाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने साहिल कुमार, मो. साबिर और अब्बू हुजैफा नाम के 3 लोगों को पकड़ा है। इनके पास से 4.99 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं।

नकली नोट खपाने का तरीका

गिरोह के सदस्य लोगों को धोखा देकर नकली नोट चलाते थे। वे नोटों की गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट लगाते थे, जिससे पूरा बंडल असली लगे। फिर एक असली नोट के बदले 3 नकली नोट देकर लोगों को फंसाते थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवकों का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मामले की आगे जांच जारी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।