---Advertisement---

सेवानिवृत शिक्षक की आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

On: August 27, 2023 2:26 AM
---Advertisement---

सिल्ली : सिल्ली के इटिहासा गांव निवासी सेवानिवृत शिक्षक निरंजन महतो उम्र ( 70) की शनिवार को प्रात: 4 बजे आकस्मिक निधन हो गई। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पुत्र ने बताया कि पिछले कई माह से वह बीमार चल रहे थे। अचानक पिछले शनिवार को वह अपने आप को बेचैनी महसूस करने लगे। जिससे तुरंत राँची में इलाज के लिए ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में प्रातः 4 बजे उनका निधन हो गया। इटिहासा स्थित सिल्ली नदी घाट में उनके पुत्र मनोज कुमार ने मुखाग्नि दे कर उनका अंतिम संस्कार किया। उनके निधन पर विधायक सुदेश कुमार महतो, गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बढ़ाइक,आजसू बुद्धिजीवी मंच के पदाधिकारी बिजय चन्द्र महतो, रतन लाल महतो, लंबोदर महतो, नरोत्तम गोराई, रतनलाल गुप्ता,नवल किशोर गुप्ता, तरूण कुमार सिंह, भागवत सोनार, बिजय मंडल, सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, रासबिहारी महतो, नारायण चन्द्र महतो, शरत चन्द्र महतो, शिशिर कुमार सिंह, धीरेंद्र नाथ महतो, अनिल कुमार महतो,आजसु प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र करमाली, भरत साय आदि ने शोक व्यक्त की है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now