---Advertisement---

जमशेदपुर: मानगो में ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

On: January 19, 2025 4:08 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा बस्ती में घर में घुसकर ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. संतोष सिंह अपने घर के पास मनान गली के पास खड़े थे. इसी बीच अज्ञात अपराधी उनके पास आए और उनपर पर फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग देखते ही वह भाग कर एक घर में घुस गए. अपराधियों ने संतोष सिंह का पीछा किया और घर में घुसकर गोली मार दी. करीब तीन गोलियां उसके सीने में लगी. इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले. सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

आपको बता दें कि संतोष सिंह कांग्रेस से भी जुड़े रहे हैं. उनके बड़े भाई जितेंद्र सिंह जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ चुके है.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,पूर्व सीएम चंपई बोले रिंकू सिंह की भारी बहुमत से होगी जीत

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव जीत चुकी हैं रिंकू सिंह:डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : जनसंपर्क अभियान में अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह ने भरी हुंकार “विकास की नई ईंटें जोड़कर गढ़ेंगे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य”

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी,बोली…!

जनसेवा व विकास के संकल्प के साथ जुगसलाई के वार्ड 12 से दीपक अग्रवाल रामूका ने तेज किया जन संपर्क अभियान

जुगसलाई में वार्ड 12 से पार्षद प्रत्याशी गौरव गोयल डोर टू डोर संपर्क अभियान, परिवर्तन का दावा