---Advertisement---

ईशनिंदा के आरोप में मशहूर पॉप सिंगर आमिर तातालू को ईरान ने सुनाई मौत की सजा

On: January 20, 2025 8:42 AM
---Advertisement---

Death Sentence to Amir Tataloo: ईरान ने ईशनिंदा के आरोप में दुनियाभर में मशहूर पॉप सिंगर आमिर तातालू को मौत की सजा सुनाई है। आमिर तातालू पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने का आरोप लगा था जिसे ईरान की सुप्रीम कोर्ट ने सही पाया और उन्हें दोषी करार दिया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने ईशनिंदा सहित अन्य अपराधों के लिए ततालू को पहले पांच साल की सजा सुनाई थी, लेकिन इस सजा पर अभियोजक की आपत्ति को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अब उन्हें मौत की सजा सुनाई गई है। मगर कोर्ट ने ये भी कहा है कि ये आखिरी फैसला नहीं है, अगर इसके खिलाफ अपील की गई तो इस पर दोबारा विचार किया जा सकता है।

बता दें कि आमिर इस वक्त हिरासत में हैं, लेकिन साल 2018 में जब उन्हें सजा सुनाई गई थी वह तब से तुर्की के इस्तांबुल में छिपकर रह रहे थे। साल 2023 में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और ईरान को सौंप दिया। ईशनिंदा के अलावा आमिर पर वेश्यावृति को बढ़ावा देने का भी आरोप था, जिसके लिए उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके साथ ही आमिर पर ईरान के खिलाफ दुष्प्रचार करने और अश्लील कंटेंट शेयर करने के भी आरोप लग चुका है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now