गुमला

गुमला: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

गुमला: जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के देवरागनी जंगल में बीती रात से पुलिस और अपराधी रामदेव गुट के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई, जो अभी भी जारी है। मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगने की भी सूचना मिल रही है। वहीं एक47 समेत भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद होने की भी सूचना है। मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख अपराधी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस मुठभेड़ के बाद जंगल में सर्च अभियान चला रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!