---Advertisement---

परसुडीह: झारखंड नगर और मखदुमपुर के लोग फिर से एक बार दहशत में,रेलवे ने अतिक्रमण हटाने का नोटिस

On: January 21, 2025 4:15 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के झारखंड नगर और मखदुमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मेल की भूमि पर बसे लोग फिर से एक बार दहशत में आ गये हैं। जिसका कारण बताया जा रहा है कि रेलवे ने डबल लाइन को लेकर फिर से एक बार रेलवे की भूमि पर बसे अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमा दिया है और खाली करने को कहा है। खास बात यह बताया जा रहा है कि यदि खुद नहीं अतिक्रमण हटाए तो अतिक्रमण हटाने में लगा खर्च भी वसूल किया जाएगा। इसके बाद लोग दहशत में आ गए हैं और सांसद और विधायक से बढ़ाने की गुहार लगाने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि तकरीबन 180 लोगों को नोटिस थमा दिया गया है और खाली करने का समय सीमा दे दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर रेल की भूमि पर वर्षों से बसने वाले लोग कह रहे हैं कि तोड़ने के पहले उनकी वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। पहले ही रेलवे के द्वारा उन्हें बसने क्यों दिया गया।

बता दें कि इसके पहले झारखंड नगर और इसके पहले भी रेलवे ने तकरीबन 18 साल पहले अतिक्रमण हटाया था और रेल लाइन बिछाया था लेकिन उसे समय पूर्व मंत्री दुलाल भुइंया के प्रयास से कई लोगों के घर उजड़ने से बच गए थे।

इसके बाद पिछले एक डेढ़ वर्ष पूर्व एक बार और रेलवे के द्वारा डबल लाइन को लेकर झारखंड नगर के लोगों को नोटिस दिया गया था लेकिन जैसे तैसे लोगों ने नेताओं से संपर्क कर उस समय अतिक्रमा हटाओ अभियान को टाल दिया था लेकिन फिर एक बार यहां के निवासियों पर खतरा मंडराने लगा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now