---Advertisement---

रांची: पढ़ाई के लिए परिवार की डांट से नाराज होकर घर छोड़ा, धुर्वा डैम में मिली लाश

On: January 21, 2025 4:12 PM
---Advertisement---

रांची: रांची के धुर्वा डैम से एक युवती की लाश बरामद हुई है। युवती हटिया की रहने वाली थी। दरअसल लड़की 14 जनवरी से घर से गायब थी। छात्रा का नाम एनी अनुष्का है। परिजनों ने धुर्वा डैम आकर उसकी पहचान कर ली है। परिजनों ने रांची के जगन्नाथपुर थाने में एनी अनुष्का गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया था। पुलिस और छात्रा के परिजन उसे हर तरफ तलाश कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार की सुबह रांची के नगड़ी पुलिस को स्थनीय लोगों ने सूचना दी कि धुर्वा डैम में एक लड़की शव मिला है। स्थानीय गोताखोरों के द्वारा पुलिस ने शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान एनी अनुष्का के रूप में हुई।

मृतक छात्रा का बैग दो दिन पहले रांची के धुर्वा इलाके से बरामद किया गया था, जिसकी पहचान भी परिजनों के द्वारा की गई थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। छात्रा का शव अपने से ही बाहर आया है। ऐसा लगता है 14 तरीख को ही छात्रा ने सुसाइड किया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एनी के परिजनों पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी पढ़ाई नहीं करना चाहती थी। पढाई के लिए कहने पर वह नाराज हो गई और आत्महत्या की बात कहकर घर से 14 जनवरी को चुपचाप निकल गई। जिसके बाद उन्होंने उसे कई जगहों पर तलाश भी की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला और आज जानकारी मिली कि एक युवती की लाश मिली है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now