---Advertisement---

बुंडू में नवनिर्मित भारत माता मंदिर का लोकार्पण केंद्रीय मंत्री संजय सेठ तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संयुक्त रूप से किया

On: January 22, 2025 4:43 PM
---Advertisement---

संवाददाता – अमित दत्ता

बुंडू: केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को बुंडू में नवनिर्मित भारत माता मंदिर का लोकार्पण किया गया। अनावरण व लोकार्पण से पूर्व नेता द्वय ने दीप प्रज्जवलित किया तत्पश्चात मंत्रोचारण एवं शंखनाद के साथ भारत माता की मूर्ति का अनावरण किया. नेता द्वय ने भारत माता की आरती भी उतारी.इस दौरान लोकार्पण के बाद भारत माता चौक पर मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि वे बुंडूवासियों को अभिनंन्दन करते हैं कि उनके द्वारा भारत माता की जिती जागती मंदिर की स्थापना बुंडू में की गई. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही वैज्ञानिक है. यही वह धर्म में जिमसें मातृभूमि एवं गौ को माता का दर्जा दिया गया है लेकिन बहुत से लोगों को भारत मता का जयकारा लगाने में शर्म महसूस होता है. उन्होंने कहा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत विकसित भारत बनेगा.समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि बुंडूवासियों के सतत प्रयास से ही यहां भब्य भारत माता मंदिर बनकर तैयार है.इसके लिए बुंडू की तमाम जनता बधाई के पात्र हैं, उन्होंने कहा कि भारत विराट संस्कृति का वाहक है. हम नए सिरे से जागरण की स्थिति में बढ़ रहे हैं. जल्द ही हमारा देश समृद्ध भारत, श्रेष्ट भारत, संपन्न भारत व विकसित भारत के रुप में अपनी पहचान बनायेगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now