---Advertisement---

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में 23 छात्र ग्रेजुएशन सेरेमनी अवार्ड 2025 से सम्मानित

On: February 2, 2025 4:39 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जुस्को स्कूल साउथ पार्क में कक्षा 12वीं सत्र 2024-25 के निवर्तमान छात्रों का वार्षिक ग्रेजुएशन समारोह शनिवार को कदमा के कुडी महंती ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि में जेईएम फाउंडेशन के प्रशासक ए एफ मैडन और जेईएम फाउंडेशन के वरिष्ठ प्रबंधक जीजू थॉमस शामिल हुए। विद्यालय की प्रधानाचार्य मिली सिन्हा ने छात्रों को संबोधित करते हुए पिछले पंद्रह वर्षों में छात्रों की सुखद यादों को ताज़ा किया।

अपने संबोधन में जीजू थॉमस ने कहा कि छात्रों को प्रतिस्पर्धी मानसिकता के साथ तैयार होना चाहिए और लंबे समय तक टिके रहने के लिए खुद को उन्नत करना चाहिए, क्योंकि स्कूल से स्नातक होने के बाद का जीवन आसान नहीं होगा। ए एफ मैडन ने स्नातकों को बधाई दी और उन्हें बड़े सपने देखने और आसमान को छूने का लक्ष्य रखने को कहा।

इस अवसर पर से सीनियर सेकेंडरी के छात्रों को प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया;

प्रिंसिपल अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट:

कुशल दिव्यम – 12डी और तेगवीर सिंह 12 डी।

प्रिंसिपल अवॉर्ड फॉर डायनेमिक लीडरशीप

सत्यम कुमार – 12ए , स्नेहा सिंह- 12ए, श्रेया सिंह- 12डी और सुवर्णा श्रुति- 12डी।

प्रिंसिपल अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंट परफॉर्मेंस

मोरिसा मोनाल – 12सी, प्रसिद्धि गुप्ता- 12सी, इमरान वकील – 12ए और अभिषेक झा- 12बी।

कार्यक्रम का समापन निवर्तमान विद्यालय अध्यक्ष स्नेहा सिंह एवं विद्यालय कप्तान श्रेया सिंह के समापन भाषण के साथ हुआ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गढ़वा-देवघर समेत कई जिलों के 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के जोनल PNM बैठक में कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण मांगों पर बनी सहमति

MP: हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में सरेंडर करने पहुंचे पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न