---Advertisement---

अनुराग गुप्ता बने झारखंड के नियमित DGP, 2 वर्षों का होगा कार्यकाल

On: February 3, 2025 11:59 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अनुराग गुप्ता को राज्य का नियमित पुलिस महानिदेशक (रेगुलर डीजीपी) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति 2 वर्षों के लिए होगी। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने डीजीपी के पद पर उनकी सेवा नियमित करने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

अनुराग गुप्ता 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह झारखंड के प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे सीआईडी और एसीबी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। उनकी नई नियुक्ति 26 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी और अगले दो वर्षों तक जारी रहेगी। बता दें कि साल 2022 में हेमंत सोरेन सरकार ने अनुराग गुप्ता को डीजी रैंक में प्रोन्नति दी थी। प्रोन्नति मिलने के बाद वह डीजी ट्रेनिंग के पद पर तैनात रहे। 26 जुलाई 2024 को सरकार ने उन्हें झारखंड का प्रभारी डीजीपी बना दिया।

पिछले चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर अनुराग गुप्ता को हटाकर 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह को 19 अक्टूबर को फिर से डीजीपी नियुक्त किया गया था। लेकिन चुनाव परिणाम के बाद जैसे ही हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली, अनुराग गुप्ता को फिर से डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया और अजय कुमार सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का एमडी बना दिया गया। अनुराग गुप्ता को तेज तर्रार पुलिस अधिकारी माना जाता है। उन्हें स्पेशल ब्रांच के एडीजी के तौर पर लंबा अनुभव है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now