---Advertisement---

जमशेदपुर: थीम पार्क में युवक की गला रेत कर हत्या, घटनास्थल से मिला टॉर्च और ताला

On: February 4, 2025 11:36 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: थीम पार्क में एक 25 वर्षीय युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सुंदरहातु कोचा टोला निवासी जयप्रकाश धन के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, जयप्रकाश रात में सरस्वती पूजा देखने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा. रातभर उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस को उसके सिर पर चोट के निशान मिले है.

मंगलवार सुबह सूचना मिली कि थीम पार्क में युवक का शव पड़ा है. जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो शव की पहचान जयप्रकाश के रूप में की गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से एक टॉर्च और ताला-चाबी भी बरामद हुई है, जिससे यह मामला और संदिग्ध हो गया है. जिससे हत्या के पीछे पुलिस ने साजिश की आशंका जताई है.

जयप्रकाश की मां साइबेनी धन ने बताया कि उनके बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन वह किसी को परेशान नहीं करता था. वह ज्यादातर समय घर पर ही रहता था. पूछताछ में यह जानकारी मिली कि वह घर के पास आयोजित पूजा पंडाल में नाचने के बाद वहां से चला गया था, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,पूर्व सीएम चंपई बोले रिंकू सिंह की भारी बहुमत से होगी जीत

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव जीत चुकी हैं रिंकू सिंह:डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : जनसंपर्क अभियान में अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह ने भरी हुंकार “विकास की नई ईंटें जोड़कर गढ़ेंगे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य”

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी,बोली…!

जनसेवा व विकास के संकल्प के साथ जुगसलाई के वार्ड 12 से दीपक अग्रवाल रामूका ने तेज किया जन संपर्क अभियान

जुगसलाई में वार्ड 12 से पार्षद प्रत्याशी गौरव गोयल डोर टू डोर संपर्क अभियान, परिवर्तन का दावा