लातेहार: लातेहार एसपी कुमार गौरव एवं CRPF 11 बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर के समक्ष दो उग्रवादियों ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों में जेजेएमपी (JJMP) उग्रवादी संगठन के चंदन साव और पप्पू साव शामिल हैं। दोनों नक्सली लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत होसीर गांव के रहने वाले हैं। दोनों JJMP नक्सलियों नें मुख्य धारा से भटके उग्रवादियों को आत्मसमर्पण करने की अपील की है।
इस मौके पर लातेहार एसपी कुमार गौरव एवं CRPF 11 बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर ने मुख्याधारा में लौटे दोनों नक्सलियों को सम्मानित किया। साथ ही मुख्याधारा से शेष भटके नक्सलियों को झारखण्ड सरकार की उग्रवादियों के लिए आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लेने हेतु सरेंडर करने को कहा।