---Advertisement---

गढ़वा: उपायुक्त ने की आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा

On: February 11, 2025 4:58 PM
---Advertisement---

गढ़वा: समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री शेखर जमुआर की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की स्थिति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत माह फरवरी 2025 के खाद्यान्न वितरण की स्थिति, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत माह अप्रैल 2024 के खाद्यान्न वितरण की स्थिति,विभागीय योजनाओं की स्थिति,जन वितरण प्रणाली दुकानों की सम्बद्धता (डीलर टैगिंग) की स्थिति, धान अधिप्राप्ति योजना की स्थिति, ग्रीन कार्ड धारिओ के राशन उठाओ, अलॉटमेंट की स्थिति, नाम जोड़ने की स्थिति, आयुष्मान कार्ड की स्थिति, दाल-भात केंद्रों की स्थिति, एफसीआई गोदाम से डीलरों तक राशन के उठाओ की स्थिति, बूढ़ा पहाड़ में राशन वितरण की स्थिति, धान अधिप्राप्ति को लेकर सभी पैक्सो के द्वारा धान रखे गए गोदाम की स्थिति, सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि खाद्य आपूर्ति मामले में प्रायः विभिन्न माध्यमों से शिकायतें प्राप्त होती रहती है जो कि बहुत ही दुःखद एवं निंदनीय है। अगर किसी की भी इसमें संलिप्ता पाई जाएगी तो उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडे को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now