---Advertisement---

मुंह में जबरन डाली सिगरेट, विरोध करने पर साड़ी खींची; जमशेदपुर में महिला के साथ हैवानियत

On: March 8, 2026 8:35 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने शहर की कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया बस्ती इलाके का है, जहां एक युवक ने 20 वर्षीय महिला के साथ बदसलूकी और अभद्रता करने की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने हैवानियत की हद पार करते हुए उसे निर्वस्त्र करने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार घटना रोड नंबर-3 स्थित एक सरकारी स्कूल के पास की बताई जा रही है। पीड़ित महिला बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान वह कुछ देर के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। तभी नशे की हालत में वहां पहुंचे युवक कन्हैया रजक (23) ने युवती के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।

आरोप है कि कन्हैया रजक ने पहले जबरन महिला के मुंह में सिगरेट का ठूंठ डालने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया और उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसकी साड़ी खींचना शुरू कर दिया और उसे निर्वस्त्र करने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह साहस दिखाते हुए खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और वहां से निकलकर सीधे थाने पहुंची, जहां उसने पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई

पीड़िता के बयान के आधार पर बागबेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और आरोपी कन्हैया रजक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। कन्हैया रजक पहले भी दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

घटना सामने आने के बाद इलाके के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें