---Advertisement---

अब थाने में भूमि विवाद का होगा समाधान, लगेंगे कैंप

On: February 12, 2025 2:19 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड सरकार ने एक निर्णय लिया है, जिसके तहत प्रत्येक बुधवार को थाना स्तर पर भूमि विवाद समाधान दिवस मनाया जाएगा। यह निर्णय भूमि संबंधी विवादों का समाधान करने और लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान प्रदान करने के लिए लिया गया है।इस दिवस के दौरान, थाना में सीओ और उनकी टीम की उपस्थिति में एक कैंप लगाया जाएगा, जहां शिकायतों का निष्पादन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से लेकर अपराह्न 3 बजे तक चलेगा।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भूमि विवाद में मारपीट और हत्या तक की घटनाएं हो जाती हैं। इसके अलावा, भूमि में छोटी-मोटी त्रुटि के निवारण को लेकर लोग अपना आवेदन या शिकायत लेकर कार्यालयों का चक्कर लगाते रहते हैं। अब भूमि विवाद की छोटी-मोटी समस्याओं का स्थायी समाधान थाना स्तर पर करने की तैयारी है।इस संबंध में, सरकार की ओर से पूर्वी सिंहभूम समेत राज्य के सभी डीसी को आदेश दिया गया है। पूर्वी सिंहभूम के डीसी ने सभी सीओ को पत्र भेजकर बुधवार को भूमि विवाद समाधान दिवस मनाने को लेकर जरूरी तैयारी ससमय पूरा करने का निर्देश देने के साथ अंचल प्रशासन की जवाबदेही भी तय कर दी है।

डीसी ने सभी सीओ को पत्र भेजते हुए कुल दस कॉलम में भूमि विवाद के प्रत्येक आवेदन को भूमि विवाद समाधान दिवस में इंट्री करने समेत अन्य अभियुक्ति की भी इंट्री करने का निर्देश दिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह