झारखंड

सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक को मिला “उत्कृष्ट प्रधानाचार्य” का सम्मान

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):- स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्यशैली के लिए पलामू विभाग में “उत्कृष्ट प्रधानाचार्य” के सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा 5 से 8 फरवरी 2025 तक गुमला सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन में प्रदान किया गया।

झारखंड प्रांत में संचालित विद्या भारती के विभिन्न विद्यालयों में से 11 प्रधानाचार्यों को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया, जिसमें पलामू विभाग से श्री रविकांत पाठक का नाम शामिल रहा। इस उपलब्धि पर झारखंड प्रांत के संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल, प्रांत प्रचारक गोपाल जी, अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्मा जी राव, विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री ख्यालीराम जी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय ख्यालीराम जी ने श्री पाठक को “उत्कृष्ट प्रधानाचार्य” के अवार्ड से सम्मानित किया।

इस गौरवशाली उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष जोखू प्रसाद, सह सचिव चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद एवं अभिभावक प्रतिनिधि शशिकला ने रविकांत पाठक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री पाठक इसी तरह अपने कुशल नेतृत्व से विद्यालय की पहचान को और ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। यह सम्मान न केवल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, श्री बंशीधर नगर बल्कि सम्पूर्ण पलामू विभाग के लिए भी गर्व का विषय है।

Avatar photo

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!