---Advertisement---

प्रथम सिन्हा का जिला अंडर-23 टीम में चयन, पंचपरगना क्षेत्र में जश्न का माहौल

On: February 19, 2025 7:19 AM
---Advertisement---

बुंडू:- सोनेट क्रिकेट क्लब बुंडू के होनहार क्रिकेटर प्रथम सिन्हा ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर खूंटी जिला अंडर-23 क्रिकेट टीम में जगह बना ली है। उनके चयन की खबर मिलते ही पूरे पंचपरगना क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।प्रथम सिन्हा 20 फरवरी को होने वाले मुकाबले के लिए लातेहार रवाना होंगे, जहां वे अपनी टीम के साथ शानदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी इस सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। प्रथम सिन्हा की सफलता पर क्लब में खुशी सोनेट क्रिकेट क्लब बुंडू के डायरेक्टर जितू कुमार ने प्रथम के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “प्रथम ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन बुंडू जैसे ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और यह अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगा। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ और आशा करता हूँ कि वे इसी तरह आगे बढ़ते रहें।

“खिलाड़ियों और कोच ने दी शुभकामनाएँ

प्रथम सिन्हा के इस शानदार चयन पर क्लब के कोच अहसान अंसारी, विनय राणा, एसपी गौतम, चंचल भट्टाचार्य, अजात शत्रु, सुब्रोतो घोष, राजेश गुप्ता, जितेश सिंह, विष्णु स्वांसी, चंद्रकांत महतो, शिव महतो, सुनीता लोदा और सीमा सिंह ने भी खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खेल में चमकता नया सितारा

प्रथम सिन्हा रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के भांजे हैं। क्रिकेट में उनकी रुचि बचपन से रही है, और अपने शानदार खेल प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि अगर मेहनत और लगन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ा जाए,तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।उनके इस चयन से क्षेत्र के युवा क्रिकेटरों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उम्मीद है कि प्रथम सिन्हा आने वाले समय में और भी बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला