---Advertisement---

जैक बोर्ड दसवीं साइंस का पेपर लीक!वायरल…!

On: February 20, 2025 9:58 AM
---Advertisement---

रांची : जैक बोर्ड के द्वारा आयोजित दसवीं साइंस की परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर आ रही है। जिसके कारण परीक्षा रद्द होने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि झारखंड के मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव सभी उपायुक्तों के साथ विचार विमर्श कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन हो सकता है।

चर्चा है कि 10वीं का साइंस का प्रश्न-पत्र वायरल होने का दावा किया गया था, जो आज के परीक्षा से प्रश्न पत्र हू-ब-हू मिल गया। परीक्षा का पर्चा लीक होने पर हंगामा जारी है।कोडरमा से प्रश्न पत्र लीक होने की बात सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि वायरल प्रशन पत्रों में चार खंडों ए, बी, सी और डी में विभाजित किया गया है, जिसमें 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। इस विषय का प्रश्नपत्र मंगलवार सुबह से ही छात्रों के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिए वायरल हुआ।

सूत्रों के अनुसार कुछ छात्रों से तीन-तीन हजार रुपये तक में यह प्रश्न-पत्र बेचा गया है।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने प्रश्न-पत्र लीक होने के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। अधिकारियों के अनुसार, सभी विषयों के प्रश्न-पत्र ट्रेजरी और बैंक के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे गए हैं, इसलिए परीक्षा से दो दिन पहले लीक होने की संभावना नहीं है।

कोडरमा जिले में भी 10वीं हिंदी के प्रश्न-पत्र के लीक होने का दावा किया जा रहा है। छात्रों के मुताबिक, सोमवार देर रात 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रश्न-पत्र मंगलवार की परीक्षा में हूबहू आया।

सूचना के मुताबिक, एक यूट्यूब चैनल ‘JAC Update Sir’ ने कथित रूप से “Class 10 JAC Board Hindi Original Question 2025” शीर्षक से प्रश्न-पत्र अपलोड किया था, जिसमें उत्तर भी दिए गए थे।

राज्यभर में शांतिपूर्ण परीक्षाओं का दावा

JAC अध्यक्ष डॉ. नटवा हंसदा ने कहा कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं राज्यभर में शांतिपूर्ण तरीके से हो रही हैं, और किसी भी जिले से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, वायरल प्रश्न-पत्र की जांच की जा रही है और इसे फर्जी भी माना जा सकता है।

जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि प्रश्न-पत्र वाकई लीक हुआ है या यह अफवाह मात्र है।

बता दें कि पूर्व में जैक बोर्ड ने पेपर लीक की बात को नकार दिया था। बहरहाल अब मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: जूनियर इंजी० को शादीशुदा महिला के साथ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, जमकर धुनाई

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पेश करेंगे बजट

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

झारखंड हाईकोर्ट से बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह