राष्ट्रिय

नई दिल्ली शुरू हो गया रेखा राज, डबल इंजन की सरकार, रेखा गुप्ता ने ली सीएम पद की शपथ

नई दिल्ली: देश की दिल दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बन गई है और मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ले ली है। उनके साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत देश के विभिन्न राज्यों से आये भाजपा और एनडीए सांसद, मुख्यमंत्री और नेता मौजूद थे।

शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता ने देश की राजधानी दिल्ली की कमान सम्भाल ली है। रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में 12.35 मिनट दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। बता दें कि रेखा गुप्ता मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री बनी हैं। वह वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी बन गयी हैं।

रेखा गुप्ता के साथ उनकी कैबिनेट के मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कैबिनेट में, प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इन्द्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह हैं।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!