---Advertisement---

पागल के हाथ में चाबी! परसुडीह थाना क्षेत्र में जलापूर्ति का कोई टाइम टेबल नहीं

On: February 22, 2025 4:55 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के कई पंचायतों में विश्व बैंक की अति महत्वाकांक्षी जलापूर्ति हर घर नल से जल योजना का बुरा हाल है। पेयजल स्वच्छता आपूर्ति विभाग का इस क्षेत्र में जलापूर्ति का कोई टाइम टेबल नहीं है। कभी 8:00 बजे कभी 7:00 बजे कभी 6:00 बजे कभी ऐसे ही नदारद हो जाता है। कितना बजे चलेगा कितना देर चलेगा कोई टाइम टेबल नहीं है कभी चलते रहता है घंटा कभी एक घंटा में 2 घंटा में भी बंद हो जाता है। कभी-कभी जलापूर्ति होती ही नहीं है लेकिन इसकी सार्वजनिक सूचना नहीं होती है।

जनता जल के इंतजार में रहती है नहीं आने पर पाली से संबंधित अपना सब काम कर लेती है। उसके बाद पानी कभी कभार बेवजह शुरू हो जाता है।

वहीं दूसरी तरफ जगह-जगह लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है। कई क्षेत्र में अभी तक पानी का कनेक्शन नहीं मिला है कई क्षेत्रों में पाइप लग चुका है लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।

https://x.com/SinhasatishP/status/1893145827872514432?t=OGY5SIK1OTKyQlhun8j4Ew&s=19

इधर खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त को ट्वीट करते ही तकरीबन आधा घंटा बाद शनिवार कोपानी की आपूर्ति शुरू हो गई है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now