---Advertisement---

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एकमुश्त समझौता ऋण मुक्ति शिविर आज

On: February 25, 2025 2:23 AM
---Advertisement---

सिल्ली: बैंक ऑफ इंडिया के सिल्ली शाखा द्वारा लोटा पंचायत भवन में 25 फरवरी दिन मंगलवार को एकमुश्त समझौता ऋण मुक्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस समझौता शिविर में बैंक द्वारा एनपीए ऋण खाते जिनमें ऋणी की मृत्यु हो चुकी है एवं ऋण बकाया है,उनके परिजनों से एकमुश्त समझौता कर उन्हें ऋण से मुक्ति प्रदान की जाएगी। साथ ही ऐसे ऋणी जो बिलकुल भी ऋण चुकाने की स्थिति में नहीं है उनको भी इस योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक डेविड खलखो ने बताया कि इस समझौता शिविर का लाभ उठाने वाले इच्छुक ऋणियों जो एक मुश्त संपूर्ण राशि जमा कराएगा उसको अतिरिक्त छूट का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं एवं ऋण से मुक्ति पाएं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला