

गढ़वा: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत इस सप्ताह के “कॉफी विद एसडीएम” में गढ़वा अनुमंडल अंतर्गत सड़क दुर्घटना में शिकार हुए लोगों के परिजनों को एसडीएम संजय कुमार ने आज अपने यहां कॉफी पर आमंत्रित किया था। उनके इस आमंत्रण पर गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के अलावा कई आसपास के क्षेत्रों के ऐसे लोग शामिल हुए जिन्होंने सड़क दुर्घटना में अपने किसी परिजन को खोया है। कार्यक्रम में मुख्य आमंत्रित अतिथि के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश भी मौजूद थे। अधिकारियों ने परिजनों से संवाद कर सड़क दुर्घटना के शिकार हुये परिजनों से पूछा कि उन्हें ‘हिट एंड रन’ या आपदा संबंधी नियमानुसार सहायता मिली या नहीं। सहायता राशि पाने की क्या प्रक्रिया है उस पर भी डीटीओ श्री प्रकाश के द्वारा विस्तार से बताया गया।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026







