---Advertisement---

नामकुम: 18 क्विंटल डोडा लदा पिकअप वैन पुलिस ने पकड़ा

On: March 1, 2025 1:21 PM
---Advertisement---

रांची:नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में भारी सफलता मिलने की खबर है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 18 क्विंटल प्रतिबंधित डोडा लदा पिकअप वैन पकड़ा है।

थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में हाहाप पंचायत अंतर्गत जोरदाग जंगल के समीप पिकअप वैन (जेएच 09एएक्स2331) को पकड़ा गया। पुलिस को आता देख वाहन पर सवार तस्कर और चालक जंगल के रास्ते फरार हो गए। पिकअप को जब्त कर थाना लाया गया। जहां जांच करने पर 70 बोरों में 18 क्विंटल डोडा जब्त किया गया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें