---Advertisement---

बिग ब्रेकिंग : गढ़वा में पटाखा दुकान में भीषण आग, चार बच्चों समेत पांच की दर्दनाक मौत

On: March 10, 2025 8:53 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

गढ़वा: गढ़वा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना बाजार स्थित एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे चार मासूम बच्चों समेत पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

कैसे लगी आग?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पटाखों में अचानक लगी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान में भारी मात्रा में पटाखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे वहां मौजूद लोग बाहर निकलने का मौका नहीं पा सके। फिलहाल आग कैसे लगी इसका पता नहीं चला है।

पुलिस और दमकल की टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही रंका पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक पांच लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो चुकी थी।

इलाके में मातम, प्रशासन जांच में जुटा

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग लगने की असल वजह क्या थी।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित