उत्तर प्रदेश

अयोध्या: सुहागरात पर कमरे में मिला नव विवाहित जोड़े का शव, मचा हड़कंप

ख़बर को शेयर करें

अयोध्या: जिले के कैंट थाना क्षेत्र से सहादतगंज मुरावन टोला में शादी के अगले दिन यानी की सुहागरात के वक्त दूल्हा-दुल्हन की मौत से हड़कंप मच गया। सुहागरात के बाद जब सुबह हुई तो दोनों नवदंपति कमरे से बाहर नहीं निकले। इसके बाद जब घरवालों ने कमरा खोला तो अंदर का नजार देख हैरान रह गए। एक तरफ जहां बेड पर दुल्हन की लाश पड़ी थी तो वहीं दूसरी तरफ दूल्हे की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ‌

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो बात सामने आई है, वो हैरान कर देने वाली वाली है। दरअसल, सुहागरात पर दूल्हे ने दुल्हन की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर कुछ देर बाद दूल्हे ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि दूल्हे ने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है। ये पुलिस और परिजनों दोनों के लिए रहस्य बना हुआ है।

बंद कमरे में हुई घटना का इकलौता गवाह दूल्हे का मोबाइल हो सकता है। पुलिस को मौके से दुल्हन का फोन नहीं मिला है। जबकि दूल्हे के फोन को कब्जे में लिया गया है। इसके जरिए पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगने की उम्मीद है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।