---Advertisement---

मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू, झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता

On: March 11, 2025 5:16 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची/पलामू:- झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू आखिरकार मुठभेड़ में मारा गया। मंगलवार सुबह पलामू के चैनपुर के अंधारी ढोडा इलाके में पुलिस और अमन साहू के बीच आमना-सामना हुआ, जिसमें गैंगस्टर को मौके पर ही ढेर कर दिया गया।

कैसे हुआ एनकाउंटर?

रांची पुलिस की एक टीम अमन साहू को रायपुर से रांची पूछताछ के लिए ला रही थी। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था, लेकिन चैनपुर इलाके में पुलिस की गाड़ी अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी अफरातफरी के बीच अमन साहू ने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश की।

पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। खुद को बचाने और अपराधी को रोकने के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अमन साहू को कई गोलियां लगीं और वह मौके पर ही ढेर हो गया।

झारखंड पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी

अमन साहू झारखंड का कुख्यात अपराधी था, जिस पर हत्या, रंगदारी, लूट और गैंगवार से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज थे। उसका आतंक झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी, और उसकी मौत से झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

हालांकि, अभी तक इस एनकाउंटर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में बयान आने का इंतजार किया जा रहा है।








Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला