---Advertisement---

पलामू:आर्केस्ट्रा के दौरान विवाद और एक व्यक्ति को लगी गोली,आरोपी JMM नेता और एक पुलिस कस्टडी में

On: March 17, 2025 6:43 AM
---Advertisement---

पलामू : आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हुए दो पक्षों में विवाद के बाद गोली चालन की खबर है। इस घटना में पाटन थाना क्षेत्र के निमिया गांव निवासी धीरेंद्र सिंह को गोली लग गई है। जिन्हें गंभीर हालत में रिम्स भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि रविवार शाम को पाटन थाना क्षेत्र के निमिया विद्यालय परिसर में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और बाद में गोलीबारी हो गई। गोली मारने के आरोप में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह और विजय कुमार सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी अपने घर चले गए। उसके बाद आरोपी धीरेंद्र सिंह के घर पहुंचे। जहां विजय सिंह ने धीरेंद्र पर फायरिंग कर दी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें