---Advertisement---

बागबेड़ा: होली के दिन केबल ऑपरेटर पर फायरिंग मामला,हथियार के साथ दो गिरफ्तार

On: March 17, 2025 7:08 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र चार नंबर रोड में होली के मौके पर दो पक्षों में विवाद के बाद महेश प्रसाद नमक केबल ऑपरेटर को गोली मार दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए फिलहाल संदीप और राकेश नमक दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है।

बता दें कि गोली चलने के बाद घायल महेश खुद अपनी बाइक चलाते हुए टीएमएच पहुंच गया था। गोली उसके कान को छूकर निकल गई थी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now