---Advertisement---

गढ़वा: अजीत बने कमलापुरी वैश्य समाज के अध्यक्ष

On: March 17, 2025 1:54 PM
---Advertisement---

गढ़वा: कमलापुरी वैश्य समाज की होली मिलन समारोह सह आम सभा का आयोजन मेलोडी मंडप में 16 मार्च 2025 को किया गया। यह कार्यक्रम कमलापूरी वैश्य समाज गढ़वा के उपाध्यक्ष अजय कमलापूरी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अजीत कमलापुरी को अध्यक्ष, प्रवीण कमलापुरी, अजय कमलापुरी, मनीष कमलापुरी, गिरीश कमलापुरी को उपाध्यक्ष, अविनाश कमलापुरी को महामंत्री, राजा कमलापुरी उत्तम कमलापुरी विनोद कमलापुरी सचिन कमलापुरी रवि कमलापुरी मंत्री, हर्ष कमलापुरी को कोषाध्यक्ष, रोहित कमलापुरी को सह कोषाध्यक्ष, प्रमोद कमलापुरी को संगठन मंत्री, सुमित कमलापूरी को सह संगठन मंत्री और नवनीत कमलापुरी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

मौके पर नवनिर्वाचित गढ़वा अध्यक्ष अजीत कमलापुरी ने कहा कि समाज को सभी सदस्यों एवं पदाधिकारी की सहयोग से आगे ले जाने का काम करेंगे। समाज में जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसे पर हर हाल में खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के हर लोगों के हर सुख दुख में खड़े रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की बेटियों ने एक से एक गीत नृत्य प्रस्तुत की।

मौके पर विनोद कमलापुरी, सोनू कमलापुरी, मनीष कमलापुरी, प्रवीण कमलापुरी, उत्तम कमलापुरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now